टाटा की ओर से नई सफारी और हैरियर के लिए बुकिंग को शुरू कर दिया गया है। कंपनी की ओर से इनमें कैसे नए फीचर्स को दिया गया है और इन्हें कब तक लॉन्च किया जा सकता है। आइए जानते हैं।
देश की प्रमुख कार निर्माता टाटा मोटर्स की ओर से दो प्रीमियम एसयूवी के तौर पर अपडेट की गईं सफारी और हैरियर के लिए बुकिंग को शुरू कर दिया गया है। कंपनी की ओर से इन कारों में कौन से नए फीचर्स को जोड़ा गया है और इन्हें कब तक भारतीय बाजार में लॉन्च किया जा सकता है। इसकी जानकारी हम आपको इस खबर में दे रहे हैं।
विज्ञापन
शुरू हुई बुकिंग
2 of 6
For Reference Only
- फोटो : tata motors
टाटा की ओर से नई सफारी और हैरियर एसयूवी के लिए बुकिंग को शुरू कर दिया गया है। कंपनी की वेबसाइट पर अपनी जानकारी देकर या फिर डीलर के जरिए दोनों एसयूवी के लिए बुकिंग करवाई जा सकती हैं।
दोनों ही एसयूवी को हाल में ही अपडेट किया गया था। कंपनी की ओर से दिए गए अपडेट में सफारी और हैरियर में कई नए सेफ्टी फीचर्स को जोड़ा गया है। इन फीचर्स में 360 डिग्री कैमरा, फ्रंट कॉलिजन अलर्ट, ऑटोमैटिक अमरजेंसी ब्रेकिंग, ट्रैफिक साइन रिकाग्निशन, हाई बीम असिस्ट, लेन डिर्पाचर वॉर्निंग, ब्लाइट स्पॉट डिटेक्शन, लेन चेंज अलर्ट, रियर क्रॉस ट्रैफिक अलर्ट और ADAS जैसे कई सेफ्टी फीचर्स को जोड़ा गया है।
दोनों ही एसयूवी में कंपनी की ओर से सेफ्टी फीचर्स के अलावा फीचर्स को भी अपडेट किया गया है। दोनों ही एसयूवी में अब कंपनी 10.25 इंच का टचस्क्रीन देती है जिसके साथ नया इंफोटेनमेंट भी मिलेगा। साथ ही नया सिस्टम वायरलेस एंड्राइड ऑटो और एपल कार प्ले को भी सपोर्ट करेगा। इसमें छह भाषाओं में वायस कमांड दी जा सकेगी। अभी जो वैरिएंट मिल रहे हैं उनमें 8.8 इंच की टचस्क्रीन मिलती है।
सफारी और हैरियर के साथ ही कंपनी ने अपने पूरे पोर्टफोलियो को इंजन के मामले में अपडेट किया है। नई सफारी और हैरियर में अब दो लीटर का डीजल क्रायोटैक टर्बोचार्ज्ड इंजन दिया जाएगा, जो बीएस-6 के दूसरे चरण के लिए तैयार किया गया है। कंपनी के मुताबिक दोनों ही एसयूवी में यह इंजन मिलेगा जिससे दोनों एसयूवी को 170 पीएस की पावर के साथ 350 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलेगा। इस इंजन से हैरियर के मैनुअल ट्रांसमिशन को 16.35 किलोमीटर प्रति लीटर और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ 14.6 किलोमीटर प्रति लीटर का एवरेज मिलेगा। वहीं सफारी के मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ यह इंजन 16.14 किलोमीटर प्रति लीटर और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ 14.08 किलोमीटर प्रति लीटर का एवरेज मिलेगा।
कंपनी की ओर से अभी दोनों एसयूवी के लिए बुकिंग को शुरू किया गया है। लेकिन उम्मीद जताई जा रही है कि दोनों ही एसयूवी को अगले महीने तक लॉन्च किया जा सकता है। कीमत की बात करें तो दोनों ही एसयूवी करीब एक लाख रुपये तक महंगी हो सकती हैं।