फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Year Ender Automobile 2022: साल 2022 में लॉन्च हुई एक से बढ़कर एक इलेक्ट्रिक कार, जानें पूरी डिटेल

Sun, 25 Dec 2022 02:42 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

साल 2022 में कई इलेक्ट्रिक कारों को भारतीय बाजार में लॉन्च किया गया। इन कारों में टाटा से लेकर मर्सिडीज जैसी कंपनियों के उत्पाद शामिल रहे। इस साल कौन-कौन सी इलेक्ट्रिक कारें भारत आईं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
1 of 14
टाटा टियागो ईवी - फोटो : Tata Motors

दुनियाभर में प्रदूषण को कम करने की पहल के तौर पर इलेक्ट्रिक कारों को पसंद किया जा रहा है। भारत में भी साल 2022 के दौरान कई इलेक्ट्रिक कारों को पेश किया गया। इन कारों में देश की सबसे सस्ती कारों से लेकर बेहद महंगी इलेक्ट्रिक कारें शामिल हैं। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि इस साल देश में किस कंपनी ने किस इलेक्ट्रिक कार को लॉन्च किया।

विज्ञापन

2 of 14
For Reference Only - फोटो : mini india

बीएमडब्ल्यू मिनी कूपर एसई को 24 फरवरी 2022 को लॉन्च किया गया। इसका एक ही वैरिएंट मिलता है जिसे चार्ज होने पर 270 किलोमीटर चलाया जा सकता है।

यह भी पढ़ें - 7 Seater Cars: 10 लाख रुपये से कम में ये हैं बेस्ट सात सीट वाली कारें

विज्ञापन

3 of 14
एमजी जेडएस ईवी - फोटो : mg india

सात मार्च को एमजी ने नई 2022 जेड एस ईवी को भारतीय बाजार में लॉन्च किया। सिंगल चार्ज में इसे 461 किलोमीटर चलाया जा सकता है।

यह भी पढ़ें - Car Number Plate Meaning: वाहनों की नंबर प्लेट के रंग में छिपा होता है बड़ा राज, क्या जानते हैं आप

4 of 14
Tata Nexon EV Max - फोटो : Tata Motors

11 मई 2022 को भारतीय बाजार में टाटा ने नेक्सन ईवी मैक्स को लॉन्च किया था। इसमें कई नए फीचर्स को जोड़ा गया था। इसके साथ ही इसकी बैटरी को भी बेहतर किया गया। बेहतर बैटरी के साथ इसे एआरएआई के मुताबिक 437 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है।

यह भी पढ़ें - EV Crash Test: भारतीय EV कितनी सुरक्षित हैं, जानें क्रैश टेस्ट में कौन सी इलेक्ट्रिक कार है बेस्ट

विज्ञापन

5 of 14
2022 BMW i4 Electric Sedan - फोटो : BMW

बीएमडब्ल्यू की ओर से 26 मई को आई4 फोर डोर कूपे को भारत लाया गया। इसे सिंगल चार्ज में 590 किलोमीटर चलाया जा सकता है।

यह भी पढ़ें - PDI Checking: नई कार की डिलीवरी लेने से पहले शोरूम पर जरूर करें ये काम, नहीं तो बाद में होगी बड़ी परेशानी

विज्ञापन

6 of 14
Kia EV6 - फोटो : Kia India

किया ने ईवी6 को दो जून को भारतीय बाजार में पेश किया। यह इलेक्ट्रिक एसयूवी दो वैरिएंट में मिलती है और यह भारत में कंपनी की पहली इलेक्ट्रिक एसयूवी थी।

यह भी पढ़ें - How To Check Oil Level: अपनी कार को बड़े नुकसान से बचाएं, जानें इंजन ऑयल चेक करने का सही तरीका

विज्ञापन

7 of 14
Volvo XC40 Recharge Electric Car - फोटो : Volvo

26 जुलाई को भारतीय बाजार में वोल्वो की एक्ससी40 रिचार्ज को पेश किया गया था। कंपनी की ओर से यह पहली इलेक्ट्रिक लग्जरी एसयूवी थी।

यह भी पढ़ें - PUC Certificate: क्या होता है पीयूसी सर्टिफिकेट, कैसे और कहां मिलता है, यहां मिलेगी पूरी जानकारी

8 of 14
Mercedes-Benz AMG EQS 53 - फोटो : Mercedes-Benz

24 अगस्त को मर्सिडीज ने एएमजी ईक्यूएस53 को पेश किया था। यह इलेक्ट्रिक कार होने पर भी सिंगल चार्ज में 857 किलोमीटर तक चलाई जा सकती है।

यह भी पढ़ें - Black Smoke: जब कार करने लगे ये काम तो बिल्कुल भी न करें नजरअंदाज, नहीं तो हो सकता है मोटा खर्चा

9 of 14
BYD e6 Electric MPV - फोटो : Team-BHP

चीन की कंपनी बीवाईडी की ओर से 31 अगस्त को ई6 एमपीवी को निजी ग्राहकों के लिए पेश किया गया था। इससे पहले यह फ्लीट ऑपरेटर्स के लिए उपलब्ध थी।

यह भी पढ़ें - Car Sunroof: क्या आप अपनी कार में भी लगवा सकते हैं सनरूफ, जानें खर्च से लेकर फायदे-नुकसान तक सबकुछ

10 of 14
Tata Tiago EV - फोटो : Tata Motors

28 सितंबर को दस लाख से कम कीमत वाली इलेक्ट्रिक कार टाटा टियागो इलेक्ट्रिक को पेश किया गया था। कंपनी ने इसे 8.49 लाख की शुरूआती कीमत पर पेश किया था।

यह भी पढ़ें - Fuel Type: पेट्रोल, डीजल, सीएनजी और ईवी, जानें कौन सी कार खरीदना होगी समझदारी

11 of 14
मर्सिडीज बेंच ईक्यूएस 580 - फोटो : Mercedes benz

30 सितंबर को मर्सिडीज की ओर से दूसरी इलेक्ट्रिक कार ईक्यूएस580 को लॉन्च किया गया। इसे सिंगल चार्ज में 857 किलोमीटर चलाया जा सकता है।

यह भी पढ़ें - Car Handbrake: लंबे समय तक खड़ी रखनी हो कार, तो कभी ना लगाएं हैंडब्रेक, नहीं तो होगा बड़ा नुकसान

12 of 14
बीवाईडी atto3 - फोटो : BYD India

14 नवंबर को बीवाईडी की ओर से एक और इलेक्ट्रिक एसयूवी अट्टो3 को पेश किया गया। यह एसयूवी सिंगल चार्ज में 521 किलोमीटर की रेंज ऑफर करती है।
 

यह भी पढ़ें - EV Battery: इलेक्ट्रिक कार और स्कूटर की बैटरी खराब होने से पहले देती है यह संकेत, जानें कितना आता है खर्च

13 of 14
PMV EaS-E Electric Car - फोटो : PMV Electric
16 नवंबर को देश की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार ईएएस-ई को लॉन्च किया गया। पीएमवी इलेक्ट्रिक स्टार्टअप ने इसे लॉन्च किया। इसे सिर्फ 4.79 लाख रुपये की शुरूआती कीमत पर पेश किया गया।

यह भी पढ़ें -Electric Car And Bike: बिना खरीदे करें इलेक्ट्रिक कार और बाइक की सवारी, यह कंपनी दे रही शानदार ऑफर
विज्ञापन

14 of 14
Mercedes GLB and EQB - फोटो : Mercedes Benz
दो दिसंबर को मर्सिडीज की ओर से ईक्यूबी को पेश किया गया था। यह कंपनी की ओर से तीसरा इलेक्ट्रिक सेगमेंट वाहन है।

यह भी पढ़ें - Air Pollution: बढ़ते प्रदूषण के बीच कैसे चलाएं कार, अपनाएं ये तीन टिप्स नहीं होगी परेशानी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें