मिथुन राशि के लोग बुद्धिमान, मिलनसार और जिज्ञासु होते हैं। ये जल्दी नई चीजें सीखते हैं और बहुमुखी प्रतिभा के धनी होते हैं। हालांकि, कभी-कभी ये अस्थिर और अनिर्णय की स्थिति में रह सकते हैं। मिथुन राशि के स्वामी बुध हैं।
ज्योतिष के अनुसार, मिथुन राशि के जातकों के नाम निम्नलिखित अक्षरों से शुरू हो सकते हैं:
के, को, क, घ, छ, ह, ड
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सुख सुविधाओं को बढ़ाने वाला रहेगा। आपको अपने आसपास रह रहे शत्रुओं से सावधान रहना होगा। पारिवारिक जीवन खुशनुमा रहेगा। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से आपको किसी काम को लेकर अपने भाइयों से सलाह लेनी पड़ सकती हैं। आप अपने किसी मित्र की मदद के लिए आगे आएंगे, जिससे आपको खुशी होगी। परिवार में किसी सदस्य को रिटायरमेंट मिलने से उनके लिए कोई सरप्राइज पार्टी का आयोजन हो सकता है।
विज्ञापन
उपाय
मिथुन राशि के जातकों को बुधवार को साबुत मूंग भिगोकर कबूतरों को खिलाना चाहिए।
गणेश जी की पूजा करनी चाहिए और 'ऊँ गं गणपतये नम:' मंत्र का जाप करें।
मिथुन राशि वाले भगवान विष्णु और गणेश की पूजा से अच्छे परिणाम प्राप्त कर सकते हैं।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।