मिथुन राशि के लोग बुद्धिमान, मिलनसार और जिज्ञासु होते हैं। ये जल्दी नई चीजें सीखते हैं और बहुमुखी प्रतिभा के धनी होते हैं। हालांकि, कभी-कभी ये अस्थिर और अनिर्णय की स्थिति में रह सकते हैं। मिथुन राशि के स्वामी बुध हैं।
ज्योतिष के अनुसार, मिथुन राशि के जातकों के नाम निम्नलिखित अक्षरों से शुरू हो सकते हैं:
के, को, क, घ, छ, ह, ड
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए प्रभाव व प्रताप में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपको कोई बेवजह जोखिम लेने से बचना होगा। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है, जिसमें परिवार के सदस्य व्यस्त रहेंगे। आप अपनी वाणी की सौम्यता बनाए रखें। सामाजिक कार्यों में आपकी अच्छी छाप रहेगी। आप किसी के बहलाने फुसलाने में आकर कोई बड़ा इन्वेस्टमेंट करने से बच्चे। आपको अपने कारोबार में क्वालिटी को लेकर थोड़ा सावधान रहना होगा।
विज्ञापन
उपाय
मिथुन राशि के जातकों को बुधवार को साबुत मूंग भिगोकर कबूतरों को खिलाना चाहिए।
गणेश जी की पूजा करनी चाहिए और 'ऊँ गं गणपतये नम:' मंत्र का जाप करें।
मिथुन राशि वाले भगवान विष्णु और गणेश की पूजा से अच्छे परिणाम प्राप्त कर सकते हैं।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।