मिथुन राशि के लोग बुद्धिमान, मिलनसार और जिज्ञासु होते हैं। ये जल्दी नई चीजें सीखते हैं और बहुमुखी प्रतिभा के धनी होते हैं। हालांकि, कभी-कभी ये अस्थिर और अनिर्णय की स्थिति में रह सकते हैं। मिथुन राशि के स्वामी बुध हैं।
ज्योतिष के अनुसार, मिथुन राशि के जातकों के नाम निम्नलिखित अक्षरों से शुरू हो सकते हैं:
के, को, क, घ, छ, ह, ड
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए वाद विवाद से दूर रहने के लिए रहेगा। आपके खर्चों को लेकर आपका मन परेशान रहेगा। धर्म-कर्म के कार्यों के प्रति आपकी काफी रुचि रहेगी। संतान से यदि आप खुशखबरी का कोई इंतजार कर रहे थे, तो वह आपको मिल सकती है। भगवान की भक्ति में आपका खूब मन लगेगा। आप गरीबों की सेवा में भी अपने धन का कुछ हिस्सा लगाएंगे। आपको किसी विरोधी की बातों में आने से बचना होगा। आप अपनी आय और व्यय में संतुलन बनाकर चलेंगे तो बेहतर रहेगा।
विज्ञापन
उपाय
मिथुन राशि के जातकों को बुधवार को साबुत मूंग भिगोकर कबूतरों को खिलाना चाहिए।
गणेश जी की पूजा करनी चाहिए और 'ऊँ गं गणपतये नम:' मंत्र का जाप करें।
मिथुन राशि वाले भगवान विष्णु और गणेश की पूजा से अच्छे परिणाम प्राप्त कर सकते हैं।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।