Aaj Ka Mithun Rashifal: आज का दिन आपके लिए मौज मस्ती भरा रहने वाला है। आप कामों को लेकर ज्यादा टेंशन नहीं लेंगे, जिस कारण आप अपने कामों को कल पर टालने की कोशिश करेंगे।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
मिथुन राशि के लोग बुद्धिमान, मिलनसार और जिज्ञासु होते हैं। ये जल्दी नई चीजें सीखते हैं और बहुमुखी प्रतिभा के धनी होते हैं। हालांकि, कभी-कभी ये अस्थिर और अनिर्णय की स्थिति में रह सकते हैं। मिथुन राशि के स्वामी बुध हैं।
ज्योतिष के अनुसार, मिथुन राशि के जातकों के नाम निम्नलिखित अक्षरों से शुरू हो सकते हैं:
के, को, क, घ, छ, ह, ड
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मौज मस्ती भरा रहने वाला है। आप कामों को लेकर ज्यादा टेंशन नहीं लेंगे, जिस कारण आप अपने कामों को कल पर टालने की कोशिश करेंगे। आपका कोई विरोधी कार्य क्षेत्र में आपकी छवि खराब करने की कोशिश कर सकता है। आपको किसी की कोई बात बुरी लग सकती है। आपके किसी पुराने रोग के उभरने की संभावना है, इसलिए आप अपने स्वास्थ्य पर पूरा ध्यान दें।
विज्ञापन
उपाय
मिथुन राशि के जातकों को बुधवार को साबुत मूंग भिगोकर कबूतरों को खिलाना चाहिए।
गणेश जी की पूजा करनी चाहिए और 'ऊँ गं गणपतये नम:' मंत्र का जाप करें।
मिथुन राशि वाले भगवान विष्णु और गणेश की पूजा से अच्छे परिणाम प्राप्त कर सकते हैं।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।