मिथुन राशि के लोग बुद्धिमान, मिलनसार और जिज्ञासु होते हैं। ये जल्दी नई चीजें सीखते हैं और बहुमुखी प्रतिभा के धनी होते हैं। हालांकि, कभी-कभी ये अस्थिर और अनिर्णय की स्थिति में रह सकते हैं। मिथुन राशि के स्वामी बुध हैं।
ज्योतिष के अनुसार, मिथुन राशि के जातकों के नाम निम्नलिखित अक्षरों से शुरू हो सकते हैं:
के, को, क, घ, छ, ह, ड
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आप किसी सामाजिक कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। आपकी कुछ महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात होगी। बिजनेस को आप कहीं बाहर विदेशों तक ले जाने की कोशिश में कामयाब रहेंगे। पार्टनरशिप में कोई दिल फाइनल होगी, जिसमें आपको पार्टनर पर पूरी निगरानी बनाकर रखनी होगी। आप अपनी किसी छोटी-मोटी समस्या को लेकर परेशान रहेंगे। वैवाहिक जीवन में कोई नई समस्या खड़ी हो सकती है।
विज्ञापन
उपाय
मिथुन राशि के जातकों को बुधवार को साबुत मूंग भिगोकर कबूतरों को खिलाना चाहिए।
गणेश जी की पूजा करनी चाहिए और 'ऊँ गं गणपतये नम:' मंत्र का जाप करें।
मिथुन राशि वाले भगवान विष्णु और गणेश की पूजा से अच्छे परिणाम प्राप्त कर सकते हैं।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।