फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palmistry: हथेली पर ऐसे निशान को माना गया बहुत शुभ, क्या बने हैं आपकी हथेली पर ?

Tue, 18 Jan 2022 01:04 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

जिन लोगों की भाग्यरेखा एकदम स्पष्ट और सीधी होती है वे बहुत ही भाग्यशाली होते हैं। इसके अलावा अगर इनके हाथ में भाग्यरेखा एक के बजाय दो होती है तो ऐसे लोगों के पास धन की कोई भी कमी नहीं रहती।
विज्ञापन
जिन व्यक्तियों की हथेली पर शुभ निशान बने हुए होते हैं उनके जीवन में किसी भी प्रकार से धन और धान्य की कोई भी कमी नहीं होती। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हस्तरेखा ज्योतिषशास्त्र के अनुसार व्यक्ति की हथेली पर कई रेखाएं और तरह के निशान बने हुए होते हैं और ये निशान व्यक्ति के भविष्य के बारे में संकेत देते हैं। इन निशानों में बहुत से शुभ होते हैं जो व्यक्ति को बहुत ही भाग्यशाली और और जीवन में सफल होने के बारे में बताते हैं। जिन व्यक्तियों की हथेली पर शुभ निशान बने हुए होते हैं उनके जीवन में किसी भी प्रकार से धन और धान्य की कोई भी कमी नहीं होती। आइए जानते हैं हथेली पर बनने वाले कुछ निशानों के बारे में...

विज्ञापन


बहुत से लोगों की हथेली पर अंग्रेजी के अक्षर M जैसा निशान बना हुआ होता है। हस्तरेखा ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ऐसे लोग बहुत ही किस्मत वाले होते हैं। इनका हर एक काम बिना कोई बाधा आए पूरा हो जाता है। इन लोगों में नेतृत्व करने की क्षमता होती है। ऐसे लोग बड़ी से बड़ी परेशानियों को जल्द की खत्म कर देते हैं । ऐसे लोगों के पास धन की कोई भी कमी नहीं होती और इनका समाज में मान-सम्मान बहुत होता है।

जिन लोगों की भाग्यरेखा एकदम स्पष्ट और सीधी होती है वे बहुत ही भाग्यशाली होते हैं। इसके अलावा अगर इनके हाथ में भाग्यरेखा एक के बजाय दो होती है तो ऐसे लोगों के पास धन की कोई भी कमी नहीं रहती। ये लोग थोड़े से ही मेहनत में अच्छी खासी सफलता हासिल कर लेते हैं।
विज्ञापन


जिन लोगों की हथेली पर मस्तिष्क और ह्र्दय रेखा के बीच में अंग्रेजी के अक्षर x के आकार की कोई आकृति बनी हुई होती है ऐसे जातक बहुत ही भाग्यशाली और कोमल ह्रदय वाले होते हैं। ऐसे लोग बहुत ही थोड़े से संसाधनों में अच्छी खासी सफलता प्राप्त कर लेते हैं। इन लोगों को जीवन में आर्थिक परेशानियों का सामना बहुत ही कम बार पड़ता है।

अगर आपकी हथेली पर v का निशान बना हुआ हो तो यह बहुत ही शुभ मा ना जाता है। इस निशान को हस्तरेखा ज्योतिष में विष्णु चिन्ह भी कहते हैं। ऐसे लोग बहुत ही भाग्यशाली होते हैं। यह निशान अगर गुरु पर्वत के पास बने तो और भी शुभ होता है।

जानिए आपके लिए साल 2022 कैसा रहेगा?

 
मेष राशिफल 2022 वृषभ राशिफल 2022 
   
मिथुन राशिफल 2022 कर्क राशिफल 2022
   
सिंह राशिफल 2022  कन्या राशिफल 2022 
   
तुला राशिफल 2022 वृश्चिक राशिफल 2022
   
धनु राशिफल 2022 मकर राशिफल 2022 
   
कुंभ राशिफल 2022 मीन राशिफल 2022
   
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें