बिहार की अमृता राज
- फोटो : unicef
बिहार की अमृता राज
बिहार के पटना जिले की रहने वाली अमृता राज महज 20 वर्ष की है। वह एक एथलीट है और कराटे करती हैं। माना जाता है कि इस तरह के खेल लड़कियों के लिए नहीं होते लेकिन अमृता ने कराटे का प्रशिक्षण लिया और फिर इस क्षेत्र में ही अपना करियर बनाकर प्रसिद्धि पाई। आज वह बच्चों को कराटे सिखाती हैं और कई लड़कियों के लिए प्रेरणा बन गई हैं। उनके लिए कराटे को करियर बनाना आसान नहीं था लेकिन बिहार की किलकारी योजना और यूनिसेफ की मदद से अमृता एक सशक्त किशोरी बनकर उभरीं।
कमेंट
कमेंट X