आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

जे अल्फ्रेड प्रुफ्रोक का प्रेम गीत

The Love Song of J. Alfred Prufrock hindi translation
                
                                                         
                            
मैं विज्ञान का छात्र था और साहित्य में मेरा दख़्ल नया नया था। दिल्ली यूनिवर्सिटी में बी ए इंग्लिश शुरू ही किया था। इंटरनेट का दौर नहीं था वो, सो लाइब्रेरी के अंधेरे कोनों में प्रेम कविताएं ढूंढ़ते ढूंढ़ते, अचानक एलियट की कविताओं की किताब दिखी। पहली कविता का नाम था  'जे अल्फ्रेड प्रुफ्रोक का प्रेम गीत'! इस आशा में कि कुछ तो मिलेगा जिसे कंठस्त कर कॉफ़ी पे यार दोस्तों को सुनाया जा सके। 

प्रेम कविता नहीं मिली। मगर बीसवीं सदी के सबसे महान और आधुनिक काव्य के सबसे अग्रणी कवि से परिचय हो गया। और परिचय हुआ उस कविता से जिसने हमेशा के लिए कविता के स्वरुप को बदल दिया। 

'जे अल्फ्रेड प्रुफ्रोक का प्रेम गीत' संभवतः पिछली सदी की सबसे प्रभावशाली कविता है, जिसकी छाया में हज़ारों नयी कविताएं और कवी जन्मे। मॉडर्निस्ट काव्य शैली का ये एक अनोखा और अग्रणी प्रदर्शन है जिसमें पहली बार इतनी बारीकी से आधुनिक नगर के मानस का चित्रण हुआ। इसके संगीत में नए स्वर थे, इसका मिज़ाज संजीदा भी था पर ये अपने पे हंसने से डरा नहीं। इसने पुराने पद्य और गीत शैलियों के साथ गद्य का लचीलापन जोड़ा, इसने पुराने मिथकों के ऊपर नए मिथक गड़े। 
आगे पढ़ें

इस कविता ने एक नया रिश्ता जोड़ा...

8 वर्ष पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर