आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

नोबेल विजेता बॉब डिलन की कविता: मुझे तुम पर भरोसा नहीं

Bob Dylan
                
                                                         
                            बॉब डिलन संगीत की दुनिया के सितारा हैं। डिलन का जन्म 24 मई 1941 को मिनेसोटा में हुआ और उनका असली नाम रोबर्ट ऐलन ज़िमरमैन है। साल 2016 के लिए उन्हें साहित्य के नोबेल पुरस्कार से नवाज़ा गया। कवियों को नोबेल पुरस्कार मिले हैं लेकिन डिलन ऐसे पहले गीतकार हैं जिन्हें ये सम्मान मिला। 
                                                                 
                            

मुझे तुम पर भरोसा नहीं 

वह ऐसे पेश आ रही है मानो हम कभी मिले ही नहीं
मैं समझ नहीं सकता
वह छोड़ देती है मेरा हाथ
छोड़ दिया है उसने मुझे दीवार की तरफ मुँह करके
मुझे यकीन है कि मुझे पता है
कि वह क्यों चली गई
लेकिन मैं उसके करीब बिल्कुल नहीं पहुँच सकता
हालाँकि हमने चुंबन किया जंगल की चमकती रात में
उसने कहा वह कभी नहीं भूलेगी
लेकिन अब सुबह स्पष्ट है
मानो कि मैं यहाँ हूँ ही नहीं
वह ऐसे पेश आ रही है मानो हम कभी मिले ही नहीं
  आगे पढ़ें

2 वर्ष पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर