दोस्त अब थकने लगे हैं
किसी का पेट निकल आया है
किसी के बाल पकने लगे हैं
सब पर भारी-जिम्मेदारी है
सबको छोटी मोटी कोई बीमारी है
दिनभर जो भागते दौड़ते थे
वो अब चलते चलते भी थकने लगे हैं
पर ये हकीकत है
सब दोस्त थकने लगे हैं
किसी को लोन की फिक्र है
कहीं हेल्थ टेस्ट का जिक्र है
फुर्सत की सब को कमी है
आंखों में अजीब सी नमी है
कल जो प्यार के खत लिखते थे
आज बीमे के फार्म भरने में लगे हैं
पर ये हकीकत है
सब दोस्त थकने लगे हैं
नोट-सोशल मीडिया व्हटसएप से साभार
कमेंट
कमेंट X