यह दिल एक खंडहर
जिसकी जीर्ण दीवारों से
निकलती करुण पुकार
पर उसे सुनने मत आओ !
खंडहर के मध्य एक अंधकूप
जिसके अलौकिक गर्भ में
अविस्मरणीय अतीत की परछाइयां
पर उसे झांकने मत आओ !
आगे पढ़ें
कमेंट
कमेंट X