आज एक बड़ा तबका बहुत मौन है...
नहीं बताना चाहते वे किसी को,
कि गाँधी कौन है?
हिंसा गोड्से की सर्वत्र परिलक्षित है,
गाँधी चौराहे-चौराहे मर रहे,
हिंसा सुरक्षित और
अहिंसा बहुत गौण है
आरोप-प्रत्यारोप के झंझावातों से लड़ रहे,
वे मर के भी
अपनों से अहिंसा की बात कर रहे,
अजीब हालात में हैं गाँधी,
वे किस-किस गोड्से से कहें,
कि हिंसा छोड़ दो !
आगे पढ़ें
कमेंट
कमेंट X