आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

Social Media Poetry: जब फूलों से नफरत होगी अंगारों से प्यार

सोशल मीडिया
                
                                                         
                            जब फूलों से नफरत होगी अंगारों से प्यार...
                                                                 
                            
ठीक उसी दिन,
मेरे प्यारे गीत तुम्हारे गायेगा संसार।

बंजर धरती पर अँगुली से तुम मेघों को पाती लिखना,
पत्ती पत्ती प्यासी लिखना कली कली कुम्हलाती लिखना।
पाती पढ़कर जब अंबर से बरसेगी जलधार...
ठीक उसी दिन,
मेरे प्यारे गीत तुम्हारे गायेगा संसार।

गुड्डे की डोली में हँसती मुस्काती सी गुड़िया रखना,
तितली के टूटे पंखों पर फूलों की पंखुड़ियाँ रखना।
उन्हें उड़ाने से पहले जब हवा रुके सौ बार...
ठीक उसी दिन,
मेरे प्यारे गीत तुम्हारे गायेगा संसार।

वह नौका जो तट पर डूबी उसकी राम कहानी गाना,
जर्जर पतवारों वाले नाविक की भी कुर्बानी गाना।
तब तक जब तक नदी न कर ले गलती को स्वीकार...
ठीक उसी दिन,
मेरे प्यारे गीत तुम्हारे गायेगा संसार।

 साभार: ज्ञान प्रकाश आकुल की फेसबुक वाल से 
3 वर्ष पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर