आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

Hindi Shayari: सचिन शालिनी की 2 चुनिंदा ग़ज़लें

उर्दू अदब
                
                                                         
                            1-
                                                                 
                            

इक चेहरे पर रोज़ गुज़ारा होता है
प्यार किसी को कब दोबारा होता है

मैं तुम पर हर बार भरोसा करता हूँ
इतना सच्चा झूठ तुम्हारा होता है

तुम मेरे इस दिल को पागल मत कहना
अपना बच्चा सब को प्यारा होता है

तुम जाओ पर यादों को तो रहने दो
यादों का भी एक सहारा होता है

उस पंछी का हाल 'सचिन' किस ने समझा
जो पिंजरे में क़ैद दोबारा होता है

2-

दो ही किरदार थे कहानी में

दो ही किरदार थे कहानी में
दोनों ही मर गए जवानी में

लोग लाशें निकाल पाए बस
इश्क़ डूबा हुआ था पानी में

ज़िंदगी जल चुकी थी लकड़ी सी
राख बस बच गई निशानी में

मोड़ आया था मैं मुड़ा ही नहीं
हो गई भूल ज़िंदगानी में

था 'सचिन' शख़्स इक मिरे जैसा
और वो मैं था बद-गुमानी में

हमारे यूट्यूब चैनल को Subscribe करें।

7 घंटे पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर