आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

Urdu Poetry: उबैदुल्लाह अलीम की ग़ज़ल- कुछ इश्क़ था कुछ मजबूरी थी

उर्दू अदब
                
                                                         
                            कुछ इश्क़ था कुछ मजबूरी थी सो मैं ने जीवन वार दिया 
                                                                 
                            
मैं कैसा ज़िंदा आदमी था इक शख़्स ने मुझ को मार दिया 

इक सब्ज़ शाख़ गुलाब की था इक दुनिया अपने ख़्वाब की था 
वो एक बहार जो आई नहीं उस के लिए सब कुछ हार दिया 

ये सजा-सजाया घर साथी मिरी ज़ात नहीं मिरा हाल नहीं 
ऐ काश कभी तुम जान सको जो इस सुख ने आज़ार दिया 

मैं खुली हुई इक सच्चाई मुझे जानने वाले जानते हैं 
मैं ने किन लोगों से नफ़रत की और किन लोगों को प्यार दिया 

वो इश्क़ बहुत मुश्किल था मगर आसान न था यूँ जीना भी 
उस इश्क़ ने ज़िंदा रहने का मुझे ज़र्फ़ दिया पिंदार दिया 

मैं रोता हूँ और आसमान से तारे टूटते देखता हूँ 
उन लोगों पर जिन लोगों ने मिरे लोगों को आज़ार दिया 

वो यार हों या महबूब मिरे या कभी कभी मिलने वाले 
इक लज़्ज़त सब के मिलने में वो ज़ख़्म दिया या प्यार दिया 

मिरे बच्चों को अल्लाह रखे इन ताज़ा हवा के झोंकों ने 
मैं ख़ुश्क पेड़ ख़िज़ाँ का था मुझे कैसा बर्ग-ओ-बार दिया 
2 वर्ष पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर