आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

मोमिन ख़ाँ मोमिन: मैं अगर आप से जाऊँ तो क़रार आ जाए

momin khan momin famous ghazal main agar aapse jaun toh qaraar aa jaye
                
                                                         
                            


मैं अगर आप से जाऊँ तो क़रार आ जाए
पर ये डरता हूँ कि ऐसा न हो यार आ जाए

बाँधो अब चारागरो चिल्ले कि वो भी शायद
वस्ल-ए-दुश्मन के लिए सू-ए-मज़ार आ जाए

कर ज़रा और भी ऐ जोश-ए-जुनूँ ख़्वार ओ ज़लील
मुझ से ऐसा हो कि नासेह को भी आर आ जाए

नाम-ए-बद-बख़्ती-ए-उश्शाक़-ए-ख़िज़ाँ है बुलबुल
तू अगर निकले चमन से तो बहार आ जाए

जीते जी ग़ैर को हो आतिश-ए-दोज़ख़ का अज़ाब
गर मिरी नाश पे वो शोला-अज़ार आ जाए

कुल्फ़त-ए-हिज्र को क्या रोऊँ तिरे सामने मैं
दिल जो ख़ाली हो तो आँखों में ग़ुबार आ जाए

महव-ए-दिलदार हूँ किस तरह न हूँ दुश्मन-ए-जाँ
मुझ पे जब नासेह-ए-बेदर्द को प्यार आ जाए

ठहर जा जोश-ए-तपिश है तो तड़पना लेकिन
चारासाज़ों में ज़रा दम दिल-ए-ज़ार आ जाए

2 वर्ष पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर