आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

Urdu Poetry: नासिर काज़मी की ग़ज़ल 'याद आता है रोज़ ओ शब कोई'

famous urdu poetry nasir kazmi ghazal yaad aata hai roz o shab koi
                
                                                         
                            

याद आता है रोज़ ओ शब कोई
हम से रूठा है बे-सबब कोई

लब-ए-जू छाँव में दरख़्तों की
वो मुलाक़ात थी अजब कोई

जब तुझे पहली बार देखा था
वो भी था मौसम-ए-तरब कोई

कुछ ख़बर ले कि तेरी महफ़िल से
दूर बैठा है जाँ-ब-लब कोई

न ग़म-ए-ज़िंदगी न दर्द-ए-फ़िराक़
दिल में यूँही सी है तलब कोई

याद आती हैं दूर की बातें
प्यार से देखता है जब कोई

चोट खाई है बार-हा लेकिन
आज तो दर्द है अजब कोई

जिन को मिटना था मिट चुके 'नासिर'
उन को रुस्वा करे न अब कोई

2 वर्ष पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर