आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

आज का शब्द: दानी और मैथिलीशरण गुप्त की रचना- जय जय भारत-भूमि-भवानी!

आज का शब्द
                
                                                         
                            'हिंदी हैं हम' शब्द शृंखला में आज का शब्द है- दानी, जिसका अर्थ है- बहुत दान करने वाला, उदार, दाता। प्रस्तुत है मैथिलीशरण गुप्त की रचना-  जय जय भारत-भूमि-भवानी!
                                                                 
                            

जय जय भारत-भूमि-भवानी! 
अमरों ने भी तेरी महिमा 
बारंबार बखानी। 

तेरा चंद्र-वदन वर विकसित 
शांति-सुधा बरसाता है; 
मलयानिल-निश्वास निराला 
नवजीवन सरसाता है। 

हृदय हरा कर देता है यह 
अंचल तेरा धानी; 
जय जय भारत-भूमि-भवानी! 

उच्च-हृदय-हिमगिरि से तेरी 
गौरव-गंगा बहती है; 
और करुण-कालिंदी हमको 
प्लावित करती रहती है। 

मौन मग्न हो रही देखकर 
सरस्वती-विधि वाणी; 
जय जय भारत-भूमि-भवानी!  आगे पढ़ें

2 वर्ष पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर