गौरव यानी प्रतिष्ठा, मर्यादा, सम्मान या आदर। अमर उजाला 'हिंदी हैं हम' शब्द श्रृंखला में आज का शब्द है- गौरव। प्रस्तुत है देवमणि पांडेय की कविता: हिंदी भविष्य की आशा है
हिंदी इस देश का गौरव है, हिंदी भविष्य की आशा है
हिंदी हर दिल की धड़कन है, हिंदी जनता की भाषा है
इसको कबीर ने अपनाया
मीराबाई ने मान दिया
आज़ादी के दीवानों ने
इस हिंदी को सम्मान दिया
जन जन ने अपनी वाणी से हिंदी का रूप तराशा है
आगे पढ़ें
कमेंट
कमेंट X