'हिंदी हैं हम' शब्द श्रृंखला में आज का शब्द है- संपदा, जिसका अर्थ है- धन दौलत, ऐश्वर्य, वैभव। प्रस्तुत है सूर्यकांत त्रिपाठी निराला की कविता- दीन का तो हीन ही यह वक़्त है
जब कड़ी मारें पड़ीं, दिल हिल गया,
पर न कर चूँ भी कभी पाया यहाँ,
मुक्ति की तब युक्ति से मिल खिल गया
भाव, जिसका चाव है छाया यहाँ।
खेत में पड़ भाव की जड़ गड़ गई,
धीर ने दुख-नीर से सींचा सदा,
सफलता की थी लता आशामयी,
झूलते थे फूल,—भावी संपदा!
दीन का तो हीन ही यह वक़्त है,
रंग करता भंग जो सुख-संग का
भेद से कर छेद पीता रक्त है
राज के सुख-साज-सौरभ-अंग का।
काल की ही चाल से मुरझा गए
फूल, हूलें शूल जो दुख मूल में
एक ही फल, किंतु हम बल पा गए,
प्राण है वह, त्राण सिंधु अकूल में।
आगे पढ़ें
कमेंट
कमेंट X