'हिंदी हैं हम' शब्द श्रृंखला में आज का शब्द है- पारदर्शी, जिसका अर्थ है- उस पार तक देखनेवाला, दूरदर्शी। प्रस्तुत है पुष्पिता अवस्थी कविता- स्वप्न की आँखों में स्वप्न
जल की
पारदर्शी आँखों में
नदी बनने के स्वप्न
नदी की
तरल आँखों में हैं
समुद्र बनने के स्वप्न
समुद्र की
तूफानी आँखों में हैं
बादल बनने के स्वप्न
बादल की
घुमड़ती आँखों में हैं
तृषित को तृप्त करने के स्वप्न
आगे पढ़ें
कमेंट
कमेंट X