आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

आज का शब्द: पहर और धर्मवीर भारती की कविता- तुम्हारे पाँव मेरी गोद में

आज का शब्द
                
                                                         
                            'हिंदी हैं हम' शब्द श्रृंखला में आज का शब्द है- पहर, जिसका अर्थ है- पूरे दिन- रात का आठवाँ भाग, तीन घंटों का समय। प्रस्तुत है धर्मवीर भारती की कविता-  तुम्हारे पाँव मेरी गोद में
                                                                 
                            
 
ये शरद के चाँद से उजले धुले-से पाँव, 
मेरी गोद में! 
ये लहर पर नाचते ताज़े कमल की छाँव, 
मेरी गोद में! 
दो बड़े मासूम बादल, देवताओं से लगाते दाँव, 
मेरी गोद में! 

रसमसाती धूप का ढलता पहर, 
ये हवाएँ शाम की 
झुक झूम कर बिखरा गईं 
रोशनी के फूल हरसिंगार से 
प्यार घायल साँप-सा लेता लहर, 
अर्चना की धूप-सी 
तुम गोद में लहरा गईं, 
ज्यों झरे केसर 
तितलियों के परों की मार से, 
सोन-जूही की पंखुरियों पर पले ये दो मदन के बान 
मेरी गोद में! 
हो गए बेहोश दो नाज़ुक मृदुल तूफ़ान 
मेरी गोद में!  आगे पढ़ें

3 वर्ष पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर