आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

आज का शब्द: कृष्ण और राजेश चड्ढा की कविता- फिर कोई कृष्ण सा ग्वाला हो

आज का शब्द - कृष्ण और राजेश चड्ढा की कविता फिर कोई कृष्ण सा ग्वाला हो
                
                                                         
                            हिंदी हैं हम शब्द-श्रृंखला में आज का शब्द है कृष्ण जिसका अर्थ है 1. वसुदेव और देवकी के पुत्र जिन्हें विष्णु का अवतार माना जाता है 2. परब्रह्म 3. काला रंग 4. चंद्र मास का अंधेरा पक्ष। कवि राजेश चड्ढा ने अपनी कविता में इस शब्द का प्रयोग किया है। 
                                                                 
                            

फिर कोई कृष्ण सा ग्वाला हो,
फिर मीरा फिर प्याला हो।

फिर चिड़िया कोई खेत चुगे,
फिर नानक रखवाला हो।

फिर सधे पांव कोई घर छोड़ें,
फिर रस्ता गौतम वाला हो।

फिर मरियम की कोख भरे,
फिर सूली चढ़ने वाला हो।

हम घर छोड़ें या फूंक भी दें,
जब साथ कबीरा वाला हो।
4 वर्ष पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर