आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

आज का शब्द: इष्ट और मैथिलीशरण गुप्त की कविता- भजो भारत को तन-मन से

आज का शब्द
                
                                                         
                            'हिंदी हैं हम' शब्द शृंखला में आज का शब्द है- इष्ट, जिसका अर्थ है- चाहा हुआ, वांछित, पूजित, आराध्य देवता, कुलदेव, मित्र। प्रस्तुत है मैथिलीशरण गुप्त की कविता- भजो भारत को तन-मन से
                                                                 
                            

भजो भारत को तन-मन से।
बनो जड़ हाय! न चेतन से॥

करते हो किस इष्ट देव का आँख मूँद का ध्यान?
तीस कोटि लोगों में देखो तीस कोटि भगवान।
मुक्ति होगी इस साधन से।
भजो भारत को तन-मन से॥

जिसके लिए सदैव ईश ने लिये आप अवतार,
ईश-भक्त क्या हो यदि उसका करो न तुम उपकार।
पूछ लो किसी सुधी जन से।
भजो भारत को तन-मन से॥ आगे पढ़ें

2 वर्ष पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर