'हिंदी हैं हम' शब्द शृंखला में आज का शब्द है- इष्ट, जिसका अर्थ है- चाहा हुआ, वांछित, पूजित, आराध्य देवता, कुलदेव, मित्र। प्रस्तुत है मैथिलीशरण गुप्त की कविता- भजो भारत को तन-मन से
भजो भारत को तन-मन से।
बनो जड़ हाय! न चेतन से॥
करते हो किस इष्ट देव का आँख मूँद का ध्यान?
तीस कोटि लोगों में देखो तीस कोटि भगवान।
मुक्ति होगी इस साधन से।
भजो भारत को तन-मन से॥
जिसके लिए सदैव ईश ने लिये आप अवतार,
ईश-भक्त क्या हो यदि उसका करो न तुम उपकार।
पूछ लो किसी सुधी जन से।
भजो भारत को तन-मन से॥
आगे पढ़ें
कमेंट
कमेंट X