आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

आज का शब्द: चमक और पीयूष मिश्रा की कविता- वो चकाचौंध है यार कहीं तुम खो मत जाना...!

आज का शब्द
                
                                                         
                            'हिंदी हैं हम' शब्द श्रृंखला में आज का शब्द है- चमक, जिसका अर्थ है- प्रकाश, रोशनी, आभा, अचानक उठा हुआ दर्द। प्रस्तुत है पीयूष मिश्रा की कविता- वो चकाचौंध है यार कहीं तुम खो मत जाना...! 
                                                                 
                            

वो चकाचौंध है यार कहीं तुम खो मत जाना...! 
वो बिजली की इक कौंध यार 
वो बादल की एक ग़रज़ यार 
वो चमक मारती... गड़-गड़ करती 
आज रवाँ 
कल मुर्दा है... 
और आज जवाँ 
कल बूढ़ी है... 
और आज हसीं 
कल बदसूरत 
और आज पास 
कल दूरी है... 

वो रेल की छुक-छुक जैसी है 
जो दूर-दूर को जाते-जाते 
बहुत दूर खो जाती है... 
और धुन उसकी बस आस-पास की 
पटरी पे रो जाती है... 

वो कोहरे वाली रात को जाते 
राहगरी के जूतों की 
वैसी वाली-सी खट्-खट् है 
जो दरवाज़े के पास गुज़रती 
चौंकाती...झकझोर मारती... 
भरी नींद की तोड़ मारती 
कानों से टकराती है... 
और फिर इकदम 
उस धुप्प अँधेरे 
के अंदर घुस जाती है...! 

वो बूढ़े चौकीदार की सूजी 
थकन भरी आँखों में आई 
नींद की वैसी झपकी है... 
जो रात में पल-पल आती है... 
पर मालिक की गाड़ी के तीखे 
हॉर्न की चीख़ी पौं-पौं में 
इक झटके में भग जाती है...! 

वो भरी जवानी की बेवा की 
आँख में बैठी हसरत है... 
जो बाल खोल 
उजली साड़ी में... 
भरी महकती काया ले 
सूनापन तकती जाती है... 
जो कसक मारती... भरे गले में 
फँसती-दबती मुश्किल से 
बस इक पल को ही आ पाती है... 
और दूजे पल ही 
टूट पड़ी चूड़ी की छन्नक छन्न-छन्न से 
बिखर-बिखर को जाती है...! 
...खोज में जिसकी जाते हो 
उसको इक पल... थोड़ा टटोल के 
हाथ घुमा के... ज़रा मोड़ के 
पैंट के पिछले पॉकेट में भी 
छूने की कोशिश करना...! 
आगे पढ़ें

3 वर्ष पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर