आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

जब विवाह के सवाल पर सुमित्रानंदन पंत ने कहा कि "मैं तो स्त्रियों को बहुत प्यार करता हूं"

hindi poet sumitranandan pant on question of not getting married
                
                                                         
                            छायावादी युग के लोकप्रिय कवि सुमित्रानंदन पंत ने विवाह नहीं किया था। एक साक्षात्कार में जब उनसे पूछा गया कि क्या जीवन में सहगामिनी के न होने की छटपटाहट उन्हें महसूस होती है, तो वे अपने कविता-संग्रहों के नाम लेकर बताते हैं कि उनकी तमाम पुस्तकों में उनकी कविताओं के माध्यम से यह भाव दर्ज है। वह कहते हैं कि "मैं तो बहुत स्त्रियों को प्यार करता हूं, यह बात अलग है कि उन्हें अपना नहीं सका। स्त्रियों को तो मैं बहुत अधिक प्यार करता हूं क्योंकि मैं मानता हूं कि भविष्य में अगर मनुष्य को कोई शिक्षित बना सकती है तो वह स्त्री बना सकती है तब जब वह अपने शील में, अपनी सौम्यता में, अपने सौंदर्य में रहे और मनुष्य को प्यार करना सिखलाए। न कि अपनी देह से जैसे कि इस युग में देह को प्रमुखता दी गयी है।"
                                                                 
                            

इसके अगले सवाल में जब आदर्श की उच्चता और देह की आवश्कता की बात की गयी तो महाकवि ने कहा कि "अगर केन्द्र ह्रदय हो जाए तो देह अपने आप ही आ जाएगी। लेकिन अगर ह्रदय ही न हो, देह ही देह हो तो ये बतलाइए कितना बड़ा संकट है।"  
4 वर्ष पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर