आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

2026 का साहित्य का नोबेल पुरस्कार कनाडाई लेखिका ऐन कार्सन को

हलचल
                
                                                         
                            2026 का साहित्य का नोबेल पुरस्कार कनाडाई लेखिका ऐन कार्सन को प्रदान किया गया है। उन्हें यह सम्मान “शास्त्रीय परंपरा के साथ अपने चंचल और रचनात्मक संवाद के माध्यम से समकालीन साहित्य के लिए नए रूपों का सृजन करने वाली उनकी साहसिक और अभिनव कृतियों” के लिए दिया गया है। ऐन कार्सन कवयित्री, निबंधकार, अनुवादक और क्लासिकिस्ट (शास्त्रीय परंपरा की जानकार) हैं। अपने “वर्गीकृत न की जा सकने वाली” साहित्यिक यात्रा के दौरान कार्सन ने आलोचकों की भरपूर सराहना के साथ-साथ व्यापक पाठक-वर्ग भी अर्जित किया है। उन्होंने कविताएँ, निबंध, लिब्रेटो, गद्य में साहित्यिक आलोचना और पद्य-उपन्यास लिखे हैं, जो अक्सर साहित्यिक विधाओं की सीमाओं को पार करते हैं।

विषय या विधा चाहे जो हो, कार्सन हमेशा एक महत्वाकांक्षी कवयित्री रही हैं। उनकी पुस्तक  द ब्यूटी ऑफ द हसबैंड (The Beauty of the Husband ) के बारे में मर्किन ने लिखा था, “मुझे नहीं लगता कि रॉबर्ट लोवेल की लाइफ सटडीज (Life Studies ) के बाद कोई ऐसी पुस्तक आई है, जिसने कविता की कला को उतनी ही बुनियादी और क्रांतिकारी ढंग से आगे बढ़ाया हो, जितना ऐन कार्सन कर रही हैं।”

कार्सन के हालिया संग्रहों में नाॅक्स (Nox 2010), रेड डाॅक (Red Doc , 2013) और फ्लोट  (Float, 2016) शामिल हैं।

उन्हें अनेक सम्मान और पुरस्कार मिल चुके हैं, जिनमें गुगेनहाइम फाउंडेशन, मैक आर्थर फाउंडेशन और अमेरिकन एकेडमी इन बर्लिन की फेलोशिप शामिल हैं। उन्हें लैनन लिटरेरी अवॉर्ड, पुश्कार्ट पुरस्कार और ग्रिफिन पोएट्री प्राइज भी प्राप्त हो चुके हैं।

56 minutes ago

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर