आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

आकाश में लहराते तिरंगे को देखकर शौर्य गाथाएं याद आती हैं

आकाश में लहराते तिरंगे को देखकर शौर्य गाथाएं याद आती हैं।
                
                                                         
                            [यह लेख अभिनव सिद्धार्थ, जमशेदपुर ने लिखा है]
                                                                 
                            

यूनानो-मिस्र-रोमां सब मिट गए जहाँ से 
अब तक मगर है बाकी नामो निशां हमारा 
कुछ बात है कि हस्ती मिटती नहीं हमारी 
सदियों रहा है  दुश्मन दौरे जमां हमारा 
सारे जहाँ से अच्छा हिन्दोस्तां हमारा। 


एक ख़ूबसूरत हिंदुस्तान की परिकल्पना, आज़ाद हिंदुस्तान, स्वतंत्र भारत की सोच, ख़ुद का तंत्र स्थापित करने की ज़िद, आज़ाद देश में सांस लेने की भावना, अभिव्यक्ति की आज़ादी, एक स्वतंत्र राष्ट्र का नागरिक बनने का सम्मान अपने आने वाली पीढ़ी को देना। कुछ ऐसे ही बातें थी, ऐसे ही सपने थे, ऐसे ही ख़ूबसूरत ख़्यालात थे, जो पूरा हो रहा था 15 अगस्त 1947 को। 

जब रात की कालिमा सूर्योदय से पहले आकाश में लालिमा में तब्दील होती है, तब जाकर सूर्य आकाश में चमकता है। कुछ ऐसा ही हुआ था 15 अगस्त 1947 को। संवैधानिक तौर पर राष्ट्र के रूप में मान्यता तो 26 जनवरी 1950 को मिली लेकिन स्वतंत्र राष्ट्र का उदय अपनी लालिमा के साथ हुआ 15 अगस्त 1947 को। यह वही दिन है जब सालों पुरानी ग़ुलामी की जंज़ीरों को तोड़ कर हम आज़ाद देश के आज़ाद नागरिक कहलाने का हक़ पा रहे थे। 

15 अगस्त 1947 भारतीय इतिहास का वह स्वर्णिम पन्ना है, हमारे भारत के मनीषियों का संजोया सपना साकार हो रहा था, आज़ादी की खुली हवा में हम सांस ले रहे थे, अंग्रेजों के दमन का भय नहीं सता रहा था, निडर होकर भारत माता की जय, वंदे मातरम, इंक़लाब ज़िंदाबाद के नारों से सारा आकाश गूंज रहा था। आज ही के दिन हमारा विजयी विश्व तिरंगा लहराया था, बिना किसी बंदिश के और हम गर्व से लहराते तिरंगे से आकाश का अभिषेक कर रहे थे। 

कवि सुमित्रानंदन पंत की इन पंक्तियों इस एहसास को बयां करती हैं, 

चिर प्रणम्य वह पुण्य अह्न जन गाओ सुरगण। 
आज अवतरित हुई चेतना भू पर नूतन! 
नवभारत फिर चीर युगों का तिमिर आवरण 
तरुण अरुण सा उदित हुआ परिदिप्त कर भुवन 
सभ्य हुआ अब विश्व, सभ्य धरणी का जीवन 
आज खुले भारत के संग भू के जड़ बंधन 
शांत हुआ अब युग-युग का भौतिक सघंर्षण 
मुक्त चेतना भारत की यह करती घोषण 
आगे पढ़ें

5 वर्ष पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर