आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

देवता करने को

                
                                                         
                            अपने हाथों से अपना मुकद्दर तराशता हूँ,
                                                                 
                            
देवता करने को एक पत्थर तराशता हूँ ।

चिलचिलाती धूप हो या गर्मियां या सर्दियां,
कोई भी मौसम हो मगर घर तराशता हूँ ।

हसरतों से जा के कह दो फुर्सत नहीं अभी,
नींदों से कह दो ख़्वाबों के दर तराशता हूं ।

नफ़रत ने जो प्यारा शहर जंगल बना दिया,
मिलती है जब भी फुर्सत खंज़र तराशता हूं।

डर है कि कोई मुझ पर फतवा ना लगा दे,
आलिमों की भीड़ में एक रहबर तराशता हूं।

अब मज़हबों के बीच में जो पड़ गयीं दरारें,
भरने को ख़ुशबू फूलों के लश्कर तराशता हूँ।

मेरी प्यास को किसी का अहसान नहीं लेना,
'ज़फ़र"शबनम से कह दो समन्दर तराशता हूँ।

-ज़फ़रुद्दीन "ज़फ़र"
एफ़-413,
कड़कड़डूमा कोर्ट, दिल्ली

- हमें विश्वास है कि हमारे पाठक स्वरचित रचनाएं ही इस कॉलम के तहत प्रकाशित होने के लिए भेजते हैं। हमारे इस सम्मानित पाठक का भी दावा है कि यह रचना स्वरचित है। 

आपकी रचनात्मकता को अमर उजाला काव्य देगा नया मुक़ाम, रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें
6 वर्ष पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर