आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

जीवन की राहें

                
                                                         
                            चल पड़ा हूँ राहों पर,
                                                                 
                            
ना मंज़िल की चिंता है,
हर मोड़ कुछ सिखा जाए,
यही जीवन की सत्ता है।

धूप भी है, छांव भी है,
संग में यादें पग-पग की,
कभी हँसी की रुत आई,
कभी बूँदें थीं नम छलकी।

रुकना नहीं, थकना नहीं,
हर कदम में नयी कहानी है,
जो गिरा, वो उठा फिर से,
यही तो असली जवानी है।

फूल मिलें या काँटे आएं,
हर अनुभव की अपनी बात,
सच कहूँ तो हर एक लम्हा,
अपने में है अनमोल सौगात।

मन कहता है चलते जाओ,
कभी न देखो पीछे मुड़,
हर सुबह एक नई शुरुआत है,
हर साँझ में है जीवन का गुर।
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
एक वर्ष पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर