आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

मैं फरियाद लेकर, फिरा हूं दर-ब-दर।

                
                                                         
                            तमाम उम्र , जुस्तजू किनारों की रही।
                                                                 
                            
हमसे, एक अदावत सितारों की रही।।

एक अजीब सी भीड़, इर्द-गिर्द है मेरे।
घर-आंगन में,रौनकें बाज़ारों की रही।।

ता-हद-ए-निगाह भी सायबान ना था।
मुसलसल, कमी सी चिनारों की रही।।

गुलों ने दामन छुड़ा लिया है कब का।
दोस्ती तो हमसे सिर्फ खारों की रही।।

दिन-ब-दिन मेरे ग़म में इजाफा हुआ।
महरबानी हम पे, ग़मख्वारों की रही।।

मैं फरियाद लेकर, फिरा हूं दर-ब-दर।
इनायत,मुंसिफ-ओ-दरबारों की रही।।
-यूनुस खान
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
9 मिनट पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर