आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

प्यास बुझाने को , आबशार बहुत हैं।।

                
                                                         
                            सुना है कि,शहर में ग़मख्वार बहुत हैं।
                                                                 
                            
बहते हुए अश्कों के,खरीदार बहुत हैं।।

मैं अपनी दास्तां , लिखकर क्या करुं।
पढ़ने को मेरे लिखे अशआर बहुत हैं।।

हर बज़्म से, दूर रहना तय किया मैंने।
बज़्म में शिरकत के हकदार बहुत हैं।।

साकी तेरा गुरूर,मुबारक हो तुझको।
प्यास बुझाने को , आबशार बहुत हैं।।

तुम आदतन फूल चुन लेना, बाग़ से।
हमारे लिए, शाखों पर खार बहुत हैं।।
-यूनुस खान
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
22 मिनट पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर