आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

ऐलान-ए-बेवफाई, अच्छा लगा मुझे

                
                                                         
                            अगरचे, अब चमन में बहार बहुत थी।
                                                                 
                            
मगर खिजां में भी तेज धार बहुत थी।।

चिराग बुझे तो, तस्कीन हुई दिल को।
उजालों में, तबियत बेकरार बहुत थी।।

वो करीब आये , तो फांसले पटे थोड़े।
वरना हमारे दरम्यां यूं दरार बहुत थी।।

दरीचे बंद करने की क्या ज़रूरत थी।
आंगन में खड़ी हुई , दीवार बहुत थी।।

यूं सन्नाटों से गुफ्तगू हम कर तो लेते।
ख़ामोशियों में चीख-पुकार बहुत थी।।

तेरी आहट से, तुझे पहचान लेते हम।
मगर हवा में, आज रफ्तार बहुत थी।।

जो, आज दरकिनार कर देते हैं मुझे।
कल तक उन्हें मेरी दरकार बहुत थी।।

ऐलान-ए-बेवफाई, अच्छा लगा मुझे।
वरना मेरी वफ़ाएं शर्मसार बहुत थी।।
-यूनुस खान
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
एक घंटा पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर