आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

बहते अश्कों के,यूं निशान बहुत थे।।

                
                                                         
                            जिंदगी में शायद इम्तिहान बहुत थे।
                                                                 
                            
राह में, मंज़िलों के निशान बहुत थे।।

हिज़्र का सुरूर था , पता नहीं चला।
वरना तो सब रास्ते, वीरान बहुत थे।।

एक अदद गमख्वार मिला नहीं हमें।
कहने को , शहर में इंसान बहुत थे।।

वो चेहरे पे लिखी इबारत, पढ़ लेते।
बहते अश्कों के,यूं निशान बहुत थे।।

हम चाहकर भी , उनसे दूर ना हुए।
अगरचे यूं फांसले दरम्यान बहुत थे।।
-यूनुस खान
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
23 hours ago

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर