आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

क़ाश मैं तेरे सुर्ख़ हाथों सें जलता चराग़ होता

                
                                                         
                            क़ाश मैं तेरे सुर्ख़ हाथों सें जलता चराग़ होता,
                                                                 
                            
तू मेरी शम्मा होती और मैं तेरा परवाना होता।
तू हर दीवाली मुझे बड़े प्यार से मान से जलाती,
मैं तुझे मुझको जलाते देख रोशन तमाम होता।

मैं तेरी चौखट पर सारी रात यूँ ही जलता रहता,
अपनी लौ तेरी तरफ करके तुझको देखता रहता।
मैं जब भी तुझको कांपता झिझकता हुआ देखता,
अपनी रोशनी छोड़ रोशन तुझको करता रहता।

पूरी दुनिया मुझको बुझाती फिर है जलाती,
इक तू जो मुझको जलाती और बस जलाती।

मैं पिघलता रहता और वक़्त गुज़रता जाता,
तेरे सुर्ख़ हाथों का रंग मुझ में उतरता जाता।
तू कभी पूछती कि ऐसे जलने में दर्द नहीं होता?
मैं मुस्कुराकर कहता, तुझसे मिला हर दर्द सुकूँ हो जाता।

दिवाली की रात पटाखे की आवाज में मैं जब सहम सा जाता ,
तू अपने मर मरी हाथो में रखकर मुझे आसरा देती।

जब भी मैं बुझता तो तू जलाती मुझको ,
हाथ रख रख कर सबसे बचाती मुझको।
किसी मंदिर पर लगाती मुझको ,
खुसक होते बागों में खिलाती मुझको ,
पीपल के पेड़ पर जगाती मुझको ,
अपने घर के आंगन में सजाती मुझको।

मैं तो चराग हूं मुझे तुमसे बिछड़ना होता,
तुम्हे सम्मा बनकर दोबारा आना होता।

हर साल कम-से-कम एक बार तेरा दीदार होता,
काश में तेरे सुर्ख हाथो से जलता चराग होता।
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
2 minutes ago

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर