आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

माँ होने का एहसास

                
                                                         
                            अब जब खुद मां बनी तो जाना मां होना क्या होता है
                                                                 
                            
मां होना बड़ा खास एहसास होता है
उसकी एक आवाज से दिन या तो सुकून में हो सकता है
या तो उदास परेशान हो जाता है
उसकी एक हसीं के लिए आप कुछ भी कर सकते हो
कुछ भी सह सकती हो
ये एहसास हुआ है
उसके आस पास होने से ही बस दिन गुजर सा जाता है
मां होना बड़ा खास एहसास होता है
थोड़ी भी दूरी जब बरदाश्त न हो सके
उसके छोटे से ज़ख्म को देख जब आंखे आपकी रुक न सके
उसके भूख का एहसास उससे पहले आपको हो
उसको सीने से लगा लेने से ही आपका दर्द खत्म सा हो जाता है
मां होना बड़ा खास एहसास होता है
जी करे कि बस निहारते जाओ उसे
सुबह शाम दिन रात
फिर डर लगे को कहीं खुद की ही नजर न लग जाए
मां होना बड़ा खास एहसास होता है
उसके लिए आप अपनी भूख प्यास भूल जाओ
उसकी सारी अनकही बातों को समझ जाओ
चाहो कि कैद कर लो हर पल अपनी आंखों में, कैमरे में
की कल को याद आए जब ये पल
तो जी लो ये पल
क्यों कि ये तो बड़ी हो जाएगी
पर ये एहसास कभी पूरा नहीं होगा
क्योंकि
मां होना बड़ा खास एहसास होता है
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
2 घंटे पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर