बोली सबकी लगनी है
झोली अपनी भरनी है
हवा, तेल पानी तक
बिजली की रवानी तक
हवाई जहाज रानी तक
क़िला,महल मेज़बानी तक
बोली सबकी लगनी है
झोली अपनी भरनी है
सेहत, शिक्षादानी तक
खेती और किसानी तक
जंगल की वीरानी तक
और भक्तों की जवानी तक
बोली सबकी लगनी है
झोली अपनी भरनी है
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X