आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

तेरी इबादत

                
                                                         
                            मेरी इबादत भी बगावत नही करती 
                                                                 
                            
तेरी बज़्म, तेरी सूरत तेरा आंखें
रहती है मेरी नज़रों में,
तेरी रुस्वाईयां
मुझ पे असर करती नही है।
तुम्हारी तरह, हम भी
चाह ले किसी को,
तुम्हारे लौट के आने की उम्मीद
मगर दिल से छूटती नहीं है।
तुम रूठ के सजा
मौत की दे के गए जब से,
जिंदगी की तलब तब से
हमें लगती नही है l
मैंने तुम्हारे झूठ पे भी यकीं किया
तुम्हें मेरे सच पे ऐतबार नहीं,
छोड़ के जाने की ये तरकीब
तुझ पे जंचती नही है।
तुम न गुजरोगे मेरी गली से शायद अब
फिर भी आंखें बैठ गई दरवज्जे पे,
इक घड़ी को भी हटती नही है।
हम से भी ज्यादा शायद
चाह ले तुम्हें कोई,
फिर भी जी जान से तुम्हें चाहने की
फितरत बदलती नहीं है।
तेरा खुशियां, तेरी मुहब्बत
सब मुबारक हो तुझ को
मेरी तो इबादत भी
तुझ से बगावत नही करती है।
-डॉ नीरू जैन
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
3 वर्ष पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर