हिसाब ज़िन्दगी के लगाने लगे है
यूँ सोचकर पांव लड़खड़ाने लगे है!
ईर्ष्या जलन दिल मे भरपूर लेकर
क्यूँ रिश्ता सभी से निभाने लगे है!
अंदर बाहर कभी यकसां नही थे
मतलब से निस्बत जताने लगे है!
कैसे रहेगा फिर प्रेम आपस मे
सब ऐहसान रिश्तें मे दिखाने लगे है!
समझने सोचने मे अब देर हो गई है
यूँ ख़ुद 'विवेक' नज़रें चुराने लगे है!
-विवेक जौनपुरी
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X