आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

रण-मंथन

                
                                                         
                            उन्मादों का शोर अकिंचन,
                                                                 
                            
बिना रात के भोर अकिंचन,
राह बिना चलते जाना है,
हर ख्वाबों पर जोर अकिंचन।
सपनों की गरिमा नयनों से,
साधक पूर्ण हुआ चयनों से,
रथ के पहिए धंसे भले पर,
युद्ध तो तय है स्व-वचनों से।
मस्तक पर हो विजय-तिलक या,
अंगों पर लोहित की धारा,
वही पुरुष जो अड़िग खड़ा है,
जिसने कभी न भाग्य पुकारा।
पौरुष की पावक ज्वाला से,
किस्मत का हर लेख जलेगा,
शून्य खड़ा जो सिंह सरीखा,
वही नियति का चक्र छलेगा।
समर शेष है, शपथ शेष है,
अंतिम रण का वेश शेष है,
कायर सोयें ओढ़ नियति को,
मुझमें जगता प्रलय-वेश है।
टूटें पर्वत, थमें दिशाएं,
पर ना डगमग कदम हमारे
अब की मन वो वज्र बनेगा,
जिसके सम्मुख काल भी हारे।
हटो व्योम के मेघ-खंड तुम,
आज गरजने दो इस मन को,
कर्ण सदृश वह अडिग खड़ा है
दे रहा है चुनौती त्रिभुवन को
भुजा फड़कती, रक्त उबलता,
शेष न कोई बंधन है
जगी चेतना, बिगुल बजा के
हर रण जीवन मंथन है।।
-विश्वास प्रधान
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
9 घंटे पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर