क्या कभी उन लोगों को कोई याद करता
जिनके कारण दिये की लो का आभास होता है
लाखों लोग धरती पर ऐसे होते हैं
जो भूखमरी, गरीबी पर एक युद्ध
करता है
उनके पास सबकुछ है
फिर भी वो त्याग लिखता है
कभी गरीब बच्चों के लिए लड़ता
कभी शिक्षा के लिए आन्दोलित करता है
लाखों लोग निःस्वार्थ भाव से
समाज की सेवा करते हैं
उन्हें कुछ नहीं चाहिए
उनके मन एक युद्ध है
उसी को समाज सेवा में
करते हैं
वो परदे के पीछे
एक कहानी लिखते हैं
उन्हें कुछ नहीं चाहिए
वोही जग को आगे बढ़ाते हैं
-विश्राम राठौड़
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X