दिलकश नज़ारे, जिन्होंने हर रूह को मनमोहित कर लिया, और ऐसी दरियादिली,
जिसने हर एक शख़्स को अपनी आगोश में ले लिया।
जहाँ ढेर सारा प्यार निहित है, और वहाँ की आबोहवा,
जिसने हर एक शाम को सुनहरा कर दिया।
हर रंगीन वादियाँ, जिनमें एक अजीब-सा रंग घुला हुआ है,
जो हर अब्रू को एक नई पहचान दे रहा है।
कुछ हँसीं दास्तानें, जो हर भूली-बिसरी याद को तन-मन में समाए रखती हैं।
हर महत्वाकांक्षा को पूरा करने की आरज़ू है,
जिसमें न तो किसी बात का परहेज़ है, और न ही कोई अधूरी दास्तान।
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X