आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

तुम आना

                
                                                         
                            मेरे घर के हर कण में
                                                                 
                            
इस तरह बस गयी हो तुम
कि यह दीवार, सहन, ये दरवाजे
मेरी जागीर का हर कोना
हर पल आवाज देते हैं तुम्हें।
कभी तुम हवाओं के संग
खुशबू बन आना
कभी धूप का टुकड़ा बन मुस्कराना
और धीरे से
मेरे पहलू में बैठ जाना
अपनी सांसों की गर्मी से मुझे चौका जाना।
जब भी आवाज दें तुम्हे ये कमरे
ये दरवाजे यह दीवार
तुम बयार बन आना
कभी चाँद बन मुस्कराना
और चाँदनी बन मेरे छत पर उतर आना,
लेकिन जब भी आना
धीरे से आना,
ओ धूप की सोनकिरण
तुम जब भी मेरे शहर आना
बिन बुलाये मेरे घर आना
जरूर आना।
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
2 महीने पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर