आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

नारी महिमा

                
                                                         
                             सृजनहार शक्तिअपार वसुधा की आन मैं नारी l
                                                                 
                            
सकल विश्व ममता की धार शत्रु का काल मैं नारी l
मुझमें बस्ती श्रृष्टि अपार मैं नारी हूं मैं नारी l
ना अबला ना बेचारी हूं मैं नारी हूं मैं नारी l

 पावनता में मैं ही सीता और वेदव्यास जी की गीता l
सकुचाती ना रणचंडी बन संपूर्ण विश्व मुझमें जीता l
महाकाल के कण्ड का कालकूट मैं नारी हूं मैं नारी l
ना अबला ना बेचारी हूं मैं नारी हूं मैं नारी l

 पत्नी,बेटी ,मां,बहन भी मैं , हर रूप में हूं मैं विद्यमान l
मुझमें ही सब रिश्ते बस्ते घर - घर मैं हूं मैं विद्यमान l
मेरा एक नहीं स्वरूप अनेक मैं नारी हूं मैं नारी l
ना अबला ना बेचारी हूं मैं नारी हूं मैं नारी l

आदि और अनंत भी मैं , संपूर्ण विश्व का अंत भी मैं ।
वेद,पुराण,अर्पण भी मैं संपूर्ण विश्व का समर्पण भी मैं ।
ब्रह्माण्ड सकल का मान भी मैं,मैं नारी हूं मैं नारी l
ना अबला ना बेचारी हूं मैं नारी हूं मैं नारी l

 मैत्रेयी , गार्गी, लोपामुद्रा बन विदुषी चमकी चम-चम- चम l
और झांसी झलकारी बनकर शत्रु पर बरसी छन - छन - छन l
रणभेरी सा मैं नाद प्रबल, मैं नारी हूं मैं नारी l
ना अबला ना बेचारी हूं मैं नारी हूं मैं नारी l

 पद्मावती का जौहर हूं मैं ,मीराबाई सा प्रेम अटल l
गंगा का पवन जल हूं मैं और सरस्वती सा ज्ञान प्रबल l
लक्ष्मी सा धन वैभव अपार , मैं नारी हूं मैं नारी l
ना अबला ना बेचारी हूं मैं नारी हूं मैं नारी l

 जलती हुई चिंगारी मैं , कालों की काल मां काली मैं l
भक्ति भी मैं शक्ति भी मैं, वेदों की मधुर ऋचाएं भी l
पापी दुष्टों का अंत हूं मैं, मैं नारी हूं मैं नारी l
ना अबला ना बेचारी हूं मैं नारी हूं मैं नारी l
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
7 महीने पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर