मोहब्बत ने अलग रहना सीखा दिया है अब तो।
अपना दिल आईने में दिखा दिया है अब तो।
मैं जिंदा हूँ इसी ख़्वाहिश में।
मैं जिंदा हूँ इसी ख़्वाहिश में।
एक बार मोहोब्बत कहीं पर तो दिख गई होती मुझको।
ज़माने में नफ़रत के सिवा कुछ और नहीं दिखा।
खुद के अंदर झांक कर ही तो मोहोब्बत की कारीगरी आई है मुझको।
मैं अकेला रहा मग़र, मेरे दिल की वो लौ कहती रही मुझको।
तुझे अकेले रहना आया है, मौत से पीछा छुड़ाया है।
मर जाता वरना मोहोब्बत में तु तो।
तेरा क्या जाता, तुझे मोहोब्बत समझ आई होती तो कहता तु खुदको।
तुझे खुदसे प्यार नहीं, तुझे अपनी माँ की मोहोब्बत याद नहीं।
तु किसी भी लड़की के लिए रोये, क्या कोई फरक पड़ता है किसीको।
तेरा मक़सद कुछ और था, तुझे उसके लिए नहीं खुदके लिए बड़ा बनना था।
तुने चला दिया है चाकु खुदकी सोच पर।
तुझे ख़ुदा माफ़ नहीं करेगा, तु किसी और से नहीं मग़र खुदसे तो डरेगा।
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X