आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

अभिनंदन का अभिनंदन

                
                                                         
                            ये साहस और ये दमखम
                                                                 
                            
देश प्रेम बल दायक हैं
है अभिनंदन हे वीर पुरुष
आप देश के सच्चे नायक हैं
गर्व आप पर वसुंधरा को
और अंबर को नाज है
लगता है जैसे वीर शिवाजी
बीच हमारे आज हैं
है छवि आपमें महाराणा की
गुरु गोविंद का दस्तक है
आप के दम से जग में ऊंचा
भारत माता का मस्तक है
हैं आप आज के भगत सिंह
और वीर कुंवर महान हैं
है अभिनंदन हे वीर पुरुष
आप कलयुग के हनुमान हैं
आपके साहस ने साहस को
एक नयी परिभाषा दी
देशप्रेम और देशभक्ति की
लोगों में अभिलाषा दी
हम चैन से सोते हैं क्योंकि
आप हमेशा जागते हैं
आपकी आयु हो लंबी
हम यही दुआ बस मांगते हैं
आप के आने से हर घर में
खुशियों का जैसे पर्व है
है अभिनंदन हे वीर पुरुष
आप पर राष्ट्र को गर्व है

विक्रम कुमार
मनोरा, वैशाली
7352717158


- हमें विश्वास है कि हमारे पाठक स्वरचित रचनाएं ही इस कॉलम के तहत प्रकाशित होने के लिए भेजते हैं। हमारे इस सम्मानित पाठक का भी दावा है कि यह रचना स्वरचित है। 

आपकी रचनात्मकता को अमर उजाला काव्य देगा नया मुक़ाम, रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें
7 वर्ष पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर