आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

सुशील कुमार मोदी जी को विनम्र श्रद्धांजलि

                
                                                         
                            नीतियों के नेता थे वे मान थे बिहार के
                                                                 
                            
आन-बान भी थे और शान थे बिहार के
"सुशील" सदा ही रहे बिहारी राजनीति में
सियासत के मामले में जान थे बिहार के

शून्य से शिखर तलक पहुंचे थे धीरे-धीरे वे
जयप्रकाश जी की खान से थे निकले हीरे वे
खान से निकले मगर वे खान थे बिहार के
सियासत के मामले में जान थे बिहार के

छात्र राजनीति में रखा था जब पहला कदम
तब से ही लगने लगे थे वे प्रणेता एकदम
प्रत्यक्ष राजनीति में अरमान थे बिहार के
सियासत के मामले में जान थे बिहार के

पार्षद व मंत्री, विधायक और सांसद
उपमुख्यमंत्री बने थे सारे जग को है सनद
आगे ले के आए गाड़ीवान थे बिहार के
सियासत के मामले में जान थे बिहार के

सियासत के नभ और एक तारा हुआ कम
उनके ऐसे जाने है देश की आंखें ये नम
सच में वे नेता बड़े महान थे बिहार के
सियासत के मामले में जान थे बिहार के

उनसे जुड़े लोग सब रोते दिखाई देते हैं
हाथ जोड़ भाव भरी हम विदाई देते हैं
परिभाषा सुगम और सहज आसान थे बिहार के
सियासत के मामले में जान थे बिहार के
-विक्रम कुमार
 
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
2 वर्ष पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर